UP Election 2022 : अलग हुई JDU-BJP की राह, अकेले उतरेगी जदयू, जारी हुई 26 सीटों की पहली सूची

By: Ankur Sat, 22 Jan 2022 1:18:35

UP Election 2022 : अलग हुई JDU-BJP की राह, अकेले उतरेगी जदयू, जारी हुई 26 सीटों की पहली सूची

उत्तरप्रदेश में चुनावी दौर जारी हैं जहां सभी पार्टियां अपना दमखम दिखाने में लगी हुई हैं और विभिन्न सीटों पर खड़े होने वाले प्रत्याक्षीओं के नाम जारी कर रही हैं। इस बीच बिहार में भाजपा के साथ गढ़बंधन वाली जदयू उत्तरप्रदेश चुनाव के मैदान में अकेले उतर रही हैं और अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। चरणवार तरीके से उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी की गई है। जदयू नेता केसी त्यागी ने साफ कर दिया है कि पार्टी यूपी चुनाव में अकेले उतरेगी। लेकिन, कितनी सीटों पर चुनाव लडे़गा, इस पर अभी फैसला लेना बाकी है। फिलहाल पार्टी ने 51 उम्मीदवारों की सूची तैयार की है। 26 सीटों की पहली सूची जारी हो गई है। BJP के साथ समझौते का कोई संदेश नहीं आया। इसलिए बैठक बुलाकर पहली सूची पर निर्णय लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसे जारी किया गया है।

JDU के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि चरणवार उम्मीदवारों की सूची जारी होगी। सूची में जिन इलाकों पहले फेज और दूसरे फेज में पार्टी चुनाव लड़ाना चाहती है वहां के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। JDU ने यूपी चुनाव को लेकर आरसीपी सिंह को कहा था कि वे BJP से बात करें। RCP सिंह को पार्टी के उम्मीदवारों के नाम और वे किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, उसकी सूची भी दी गई थी। JDU यूपी प्रभारी केसी त्यागी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से बात की, लेकिन बात नहीं बनी। नतीजा ये रहा कि JDU को अब अकेले ही चुनावी मैदान में उतरना होगा। पार्टी ने 51 प्रत्याशियों की सूची भी तैयार कर ली है। आज 26 सीटों की पहली सूची जारी हुई है।

ये भी पढ़े :

# 58 साल के दादा ने 16 साल की अपनी ही पोती से किया दुष्कर्म, 7 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

# उत्तराखंड : 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बरातियों से भरी बस, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, 17 घायल

# मुंबई की 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत जबकि 15 झुलसे, आग बुझाने में लगे 5 घंटे

# छत्तीसगढ़ में 10.67 प्रतिशत रही कोरोना संक्रमण दर, 5 हजार से ज्यादा संक्रमित जबकि 8 की मौत

# बिहार में कोरोना की उलटी गिनती! 7 दिन में आधे से नीचे आया संक्रमितों का आंकड़ा, 4 महिलाओं की मौत से हड़कंप

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com